सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रतन टाटा जी से सीखे कैसे लेते हैं अपने अपमान का बदला! Motivational story of Ratan Tata

        दोस्तों , अगर कोई आपका अपमान करे तो आप क्या करेंगे ? हो सकता है आप गुस्से मे उसे खड़ी खोटी सुना दे या हो सकता है आप उसका मुँह तोड़ दें ।मुझे कमेन्ट में जरूर बताएं कि आप क्या करते हैं जब कोई आपका अपमान करता है ? लेकिन आज हम बात करेंगे कि देश के जाने-माने उद्योगपति (industrialist) टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे रतन टाटा जी की और जानेंगे उन्होंने क्या किया जब उनका अपमान हुआ ।

Thinkpositive78

      टाटा ग्रुप को इतना ऊँचा मुक़ाम दिलाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है । दोस्तों उनकी ये कहानी बहुत ही प्रेरणादायक ( motivational story in Hindi ) है जो हम सभी को प्रेरित करती है । तो आइए शुरू करते हैं रतन टाटा जी के जीवन से संबंधित ये वाक़या ।

             दुनिया में हर व्यक्ति का जीवन संघर्ष से भरा होता है हमारे रतन टाटा जी भी इससे अछूते नहीं हैं उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत ही उतार चढ़ाव देखें हैं । उनका जन्म बॉम्बे में 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। वे टाटा समूह की स्थापना करने वाले जमशेदजी टाटा के दत्तक पोते नवल टाटा के पुत्र हैं। 

           उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1961 में एक कर्मचारी के रूप मे की थी और वर्ष 1991 में वो टाटा ग्रुप के अध्यक्ष बन गए। रतन टाटा ने अपनी मेहनत के बदौलत कंपनी को नयी ऊँचाईयों पर पहुंचा दिया। साल 2012 में वह रिटायर हो गए। 21 वर्ष के करियर में उन्होंने टाटा कम्पनी की वैल्यू 50 गुना बढ़ा दी। वो सही या गलत फैसले नहीं लेते बल्कि फैसले लेकर उसे सही साबित करने में विश्वास रखते थेI

              वर्ष 1998 की बात है, जब टाटा मोटर्स ने अपनी पहली पैसेंजर कार इंडिका बाजार में उतारी । दरअसल ये रतन टाटा का ड्रीम प्रोजेक्ट था और इसके लिए उन्होंने कठिन परिश्रम भी किया था। लेकिन ये कार खरीदारों को लुभाने में असफल रही और बाजार में बुरी तरह पिट गयी । इस कारण टाटा मोटर्स को काफी नुकसान सहना पड़ा । कई लोगों ने रतन टाटा को कंपनी बेचने का सुझाव दिया। रतन टाटा कभी अपनी कंपनी बेचना नहीं चाहते थे। इस प्रोजेक्ट पर उन्होंने काफी मेहनत किया था ,फिर भी उन्होंने इसे बेचने का निर्णय लिया! इसके बाद कंपनी बेचने के मकसद से वे अमेरिका की कंपनी फोर्ड के मालिक के पास गए।

Thinkpositive78.blogspot.com

   रतन टाटा और फोर्ड कंपनी के मालिक बिल फोर्ड की बैठक लगभग तीन घंटों तक चली। इस दौरान बिल फोर्ड ने रतन टाटा के साथ बड़ा रूखा व्यवहार किया और उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो रतन टाटा को ना गँवार गुजरा । उन्होंने कहा कि 

"जब आपको इस व्यापार के बारे में जानकारी नहीं थी तो इसमें इतना पैसा क्यों लगा दिया ?  ये कंपनी खरीदकर हम आप पर एहसान कर रहे हैं" । 

अक्सर इंसान सफलता के नशे में  कुछ ऐसा बोल जाता है जो उसे नहीं बोलना चाहिए । बिल फोर्ड के ये बोल टाटा जी को अन्दर से छल्ली कर रहे थे। वे स्वयं को बहुत ही अपमानित महसूस कर रहे थे परंतु उन्होंने वहाँ कोई जवाब नहीं दिया । उन्होंने उस डील को cancel किया और वापस भारत लौट आए ।

           भारत लौटने के बाद उन्होंने कंपनी को बेचने का निर्णय त्याग दिया और निश्चय किया कि कंपनी को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। कुछ ही वर्षों की मेहनत के बाद टाटा मोटर्स का कारोबार तरक्की करने लगा और न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी इसका नाम होने लगा। वहीं दूसरी ओर फोर्ड कंपनी का business बाजार में धड़ाम से गिर गया और कंपनी 2008 आते आते दिवालिया (bankrupt) होने के कगार पर आ गई ।

           इसके बाद रतन टाटा जी ने फोर्ड कंपनी से उनकी लक्जरी कार (लैंड रोवर और जैगुआर ) बनाने वाली कंपनी जेएलआर को खरीदने का प्रस्ताव रखा, और पहले से ही घाटा झेल रही फोर्ड ने स्वीकार भी कर लिया।

           इसके बाद मीटिंग के लिए फोर्ड कंपनी के लोग India आए और बॉम्बे हाउस ( जो कि टाटा समूह का मुख्यालय था) में मीटिंग फिक्स हुई। इसके बाद लगभग 2.3 अरब डॉलर में ये डील फाइनल हुआ। तब बिल फोर्ड ने रतन टाटा से वही वाक्य फिर दोहराया जो उन्होंने रतन टाटा से पहले कही थी, लेकिन इस बार उनके लहजे बदल गये थे। इस बार बिल फोर्ड ने कहा -  "आप हमारी कंपनी खरीदकर हम पर बहुत बड़ा एहसान कर रहे हैं।" आज जेएलआर टाटा ग्रुप का हिस्सा है ।

Thinkpositive78.blogspot.com        

         दोस्तों यदि रतन टाटा जी चाहते तो उसी समय बिल फोर्ड को पहली मीटिंग में ही उनकी बात का जवाब दे सकते थे लेकिन महान व्यक्ति ऐसे ही महान नहीं बनते हैं । उन्होंने तत्काल जवाब न देकर अपनी शालीनता का परिचय दिया। अपने अपमान के फलस्वरूप उत्पन्न गुस्से को नियंत्रित किया और अपना पूरा ध्यान सफलता को हासिल करने में लगाया। तो उनकी तरह आप भी अपने क्रोध को नियंत्रित करना सीखें और खुद को सकारात्मक रखें। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें। आपकी सफलता उन्हें खुद जवाब दे देगी।

 जानिए आचार्य चाणक्य की वो 5 बातें जो आपको आपके लक्ष्य के करीब ले जा सकती है।

             दोस्तों रतन टाटा जी एक बड़े उद्योगपति होने के साथ-साथ एक महान दिल वाले व्यक्ति भी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि रतन टाटा जी अपनी कमाई का 65- 66 प्रतिशत हिस्सा दान कर देते हैं । उन्हें भारत के दूसरे तथा तीसरे सर्वोच्च पुरस्कार क्रमशः पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। हाल में ही motivational speaker विवेक बिंद्रा ने उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न देने की माँग की जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारत रत्न  रतन टाटा  ट्रेंड करने लगा ।

           रतन टाटा जी जैसी महान हस्ती लाखों में एक होते हैं हमें गर्व है उनपर कि उन्होंने भारत का नाम देशों विदेशों में ऊँचा किया । अंत में रतन टाटा जी द्वारा कहे गए ये प्रेरणादायक वाक्य जो आपके हौसले बुलंद कर देंगे। 

 Motivational Quotes by Ratan Tata-

             *  उन सारे पत्थरों को अपने पास रख लो

       जो लोग आप पर फेंकते हैं ,

              उन पत्थरों का उपयोग 

       स्मारक बनाने में करो ।


          *   जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए

      उतार-चढ़ाव बहुत जरूरी हैं।

             क्योंकि E.C.G. में भी सीधी लाइन का

       मतलब मौत होता है ।


            मित्रों आशा करता हूँ आपको ये motivational story या motivational Kahani Hindi और रतन टाटा जी के motivational quotes बहुत पसंद आए होंगे। तो ऐसी ही कहानियों, motivational story, motivational quotes hindi के लिए हमारे blog पर visit करते रहें ।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

परीक्षा के दिन ये करें 100% नहीं होगी घबराहट -how to handle exam time stress or nervousness.

How to deal with exam fear Hindi:-        दोस्तों Exam के समय यदि तैयारी पूरी न हो तो exam का stress या tension होना लाजमी है लेकिन यदि आपने अच्छी-खासी तैयारी की है फिर भी आपको ज्यादा ही टेंशन हो रहा है तो ध्यान देना जरूरी है । अधिकांश बच्चे exam के दिन या उससे एक दिन पहले से ज्यादा nervous हो जाते हैं और घबरा जाते हैं। परीक्षा का भय Exam fear सर पर तांडव करने लगता है और इस situation (स्थिति) में हम जब पेपर देने जाते हैं तो हमारा paper (exam) न चाहते हुए भी खराब जाता है। हम याद किया हुआ भी भूल जाते हैं और कई सवालों के जवाब जानते हुए भी नहीं लिख पाते हैं और इससे हमारा रिजल्ट बुरी तरह प्रभावित होता है।           दोस्तों मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि मैंने भी बचपन में ये situation (स्थिति) झेला है लेकिन यदि तब किसी ने मुझे ये सारे exam टिप्स और ट्रिक्स बताए होते तो शायद मैं बिना डरें अच्छे से paper लिखता और अच्छे मार्क्स लाता । लेकिन दोस्तों मैंने 10th और 12th ke board exam में इन exam tips को अपनाया और काफी हद तक exam anxiety ,nervousn...

Elon musk के अनमोल विचार- Best 15 Motivational quotes with pictures

Friends दुनिया के सबसे दौलतमंद व्यक्तियों में से एक Elon musk अपने क्रांतिकारी सोच को लेकर जाने जाते हैं ।  वो एक ऐसा भविष्य देखते हैं जिसमें इंसान केवल पृथ्वी पर रहनेवाला जीव न रहे बल्कि वह अंतरिक्ष में विभिन्न ग्रहों पर जाकर निवास करें। सस्ते कीमत अंतरिक्ष में भ्रमण कर सके ।  उनके इस सपने को सच करने दिशा में उनकी अपनी स्पेस एजेंसी space x अग्रसर है I Space x के अतिरिक्त वे tesla car company ,Neuralink, The Boring company, solar city, open AI जैसी कंपनियों के भी मालिक हैं उनकी कुल संपति लगभग 💲185 billion dollar (February 2021) है। Elon musk पूरी मानव जाति की भलाई चाहते हैं और इसके  लिए वे एक week में 120 घंटे काम करते हैं। तो चलिए दोस्तों इस महान शख्सियत के अनमोल वचन-सुविचार को पढ़ते हैं और  उनसे  प्रेरणा लेते हैं - Elon musk Motivational quotes in hindi 1. यदि आपके लिए कुछ बहुत जरूरी है  और  परिस्थितियाँ आपके विरोध में हो तो   भी आपको उस कार्य को करना चाहिए । आपको कोई भी चीज इसलिए नहीं  करनी चाहिए...

स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी ये रोचक कहानी आपको जरूर जाननी चाहिए ।

                 ज्ञान के प्रकाशपुंज, वेदांत दर्शन के विश्व विख्यात ज्ञाता स्वामी विवेकानंद,जिनके जन्म से ये भारतीय भूमि तृप्त हो उठी। एक युवा संन्यासी जिन्होंने भारत की प्रतिष्ठा में एक नवीन अध्याय जोड़ दिया। अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में दिए अपने भाषण से संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति और दर्शन का डंका बजाने वाले स्वामी विवेकानंद हर भारतीय के प्रेरणा स्रोत हैं। अपने अनमोल विचारों से उन्होंने सम्पूर्ण मानवता का कल्याण किया ।उनके जीवन से जुड़ी ये प्रेरणादायी कहानी (motivational story) आपको उनके उच्च व्यक्तित्व, अनमोल विचार और उनकी महानता से अवगत कराएगी।  Motivational story of swami vivekananda in Hindi:-              एक बार की बात है जब स्वामी विवेकानंद जी किसी समारोह के लिए  विदेश  गये हुए थे। तब तक उनकी प्रसिद्धि संपूर्ण विश्व में फैल चुकी थी। उस समारोह में अनेक लोग सम्मिलित हुए थे। समारोह मे उन्होंने बहुत अच्छा भाषण (speech) दिया। उनके भाषण से एक विदेशी महिला इतनी ज्यादा प्...