सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Exam time stress को कैसे कम करें -top 5 tips to handle exam tension.

          Exam Exam Exam आखिर हर साल क्यों आ जाते हैं ये exam? बस कुछ दिन ही बचे है exam को! कहीं मैं फेल तो नहीं हो जाऊँगा? कहीं paper कठिन तो नहीं आयेंगे ? मेरा सिर फटा जा रहा है। कुछ ऐसे ही सवाल exam time में अधिकांश student के मन में उथल पुथल मचा देते हैंl अगर यही सब सवाल आपके भी दिमाग कि दही कर रहे हैं तो आप सही जगह आए हैं दोस्तों! इस आर्टिकल में आपको आपके सवालों का जवाब जरूर मिलेगा। इस article में हम जानेंगे कि exam stress को कैसे दूर किया जा सकता है और कितना! दोस्तों यहाँ हम आपको पाँच tips बता रहे हैं जिनको follow कर आप exam के stress (परीक्षा का टेंशन) से बच सकते हैं।तो चलिए शुरू करते हैं -




1) सकारात्मक सोच रखें -Exam time strategy 

         अपने मन मे ये बात अच्छी तरह बैठा लें कि परीक्षा के नंबर आपको life में कभी भी पूरी तरह success होने की गारंटी नहीं देते । वो केवल इतना बताते हैं कि आप पढ़ाई में या आप academics में कितने अच्छे हैं। यह आपके जीवन में महत्व तो रखते हैं पर आपकी जिंदगी से ज्यादा नहीं। आपके हाथ में केवल मेहनत करना होता है इसलिए परिणाम की चिंता छोड़ दे और परिश्रम करें। स्ट्रेस टेंशन लेने से आप में negativity (नकारात्मकता )भर जाती है और आपकी performance (प्रदर्शन और कार्यक्षमता) पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए positive (सकारात्मक) सोचें positive रहें।



2) बेहतर time table और स्टडी प्लान - how to cope with exam time tension

          Exam के समय बेहतर तैयारी के लिए आपको बेहतर study plan और Time table तैयार करना होगा। विषयों पूरे syllabus को प्राथमिकताओं के अनुसार topics में बांटे।

जिस टॉपिक से related questions हमेशा से exam में आते रहे हैं उनका अच्छी तरह से revision कर लें। इसके लिए आपको previous papers के questions solve करने होंगे। नए chapters को पढ़ने से अच्छा होगा जो अपने पहले पढ़ा है उनका revision अच्छी तरह कर लें। यदि आप के पास काफी अच्छा time बचा है तो आप उन chapters से रिलेटेड important topic पर भी नजर डाल लें.

3)  ब्रेक लें-Exam time Motivation 
          अक्सर स्टूडेंट्स exam नजदीक आते ही दिन रात पढ़ाई करने लगा जाते हैं. इससे दिमाग पर बुरा असर पड़ता है और आप चीजों को याद नहीं रख पाते. इसलिए बेहतर होगा कि पढ़ाई के बीच बीच मे छोटे छोटे ब्रेक लेते रहे इससे आपका mind refresh होगा. बाहर निकलकर ठंडी हवा में साँस ले , पसंदीदा song संगीत सुनें , दोस्तों से मिलें. youtube पर motivational video देखें आप कोई फनी video भी देख सकते हैं जो आपको खिल खिलाकर हँसने पर मजबूर कर दें . इससे आपका मूड रिफ्रेश होगा और तब जाकर पढ़ाई के समय आपको चीजे जल्दी याद होंगी .


4) खान- पान - how to reduce exam anxiety. 
         exam time में खान पान पर भी ध्यान दे. कहते हैं भोजन का सीधा असर हमारे मूड पर पड़ता है इसलिए हल्का भोजन लें. गरिष्ठ भोजन करने से बचें. Junk food , ज्यादा तले भूने बाहरी खाने से परहेज करें. गरिष्ठ भोजन जल्दी नहीं पचते,आलस पैदा करते हैं और आपके दिमागी क्षमता पर असर डालते हैं. दिन में कम से कम 8-10 glass पानी जरूर पियें . हरी शाक-सब्जियाँ और फलों का भरपूर सेवन करें जो आपको तरो ताजा रखेंगी. फलों में खासकर केला और संतरा stress कम करने में ज्यादा कारगर है ऐसा एक survey से पता चला है।



         

5) भरपूर नींद लें - how to overcome with Exam stress
      exam time हो या normal day आपके लिए 6-8 घन्टे की नींद बेहद जरूरी है। अक्सर student बेहतर परिणाम के लिए रात रात भर पढ़ने लग जाते हैं. दोस्तों ऐसा करने से आपका अगला दिन पूरी तरह बेकार चला जायेगा .अगले दिन आपको दिन भर उबासी आएगी,पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, थकान होगी सिर दर्द हो सकता है , जो आप बिल्कुल भी नहीं चाहेंगे।



5) meditation करें -  Exam tips in hindi, Exam tips in hindi 

             exam time में तनाव से मुक्त होने के लिए गहरी साँस लेना जरूरी है . 10 mintue का मेडिटेशन के बाद आप काफी बेहतर महसूस करेंगे. अनुलोम- विलोम ,भ्रामरी जैसे प्राणायाम करने से आपका stress level बहुत हद तक कम होगा . आप व्यायाम भी कर सकते हैं .ये सब करने से आपकी सेहत भी बनी रहेगी और exam time में बीमार पड़ने की संभावना काफी कम हो जाती है.


Exam time Motivation:-
Exam time Motivational quotes in hindi :--
Self Motivation:--

1) "हर दो मिनट की शोहरत के पीछे;
आठ घंटे की कड़ी मेहनत होती है। "

2) "यदि कड़ी मेहनत आपका हथियार है ;
तो आप सफ़लता पाने को तैयार हैं।"

3) "जहां विश्वास है ,वहीं आत्म शक्ति है;
वहीं परिश्रम है और वहीं आपकी जीत है
जो आपका इंतजार कर रही है।"

4) "गुरु दरवाज़ा खोलते हैं, लेकिन
आपको प्रवेश खुद करना होगा।"

5) "खुद पर विश्वास रख,हिम्मत कर कदम तो बढ़ाना
मिलेगी सफ़लता, तुझे इस दुनिया को है दिखाना ।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

परीक्षा के दिन ये करें 100% नहीं होगी घबराहट -how to handle exam time stress or nervousness.

How to deal with exam fear Hindi:-        दोस्तों Exam के समय यदि तैयारी पूरी न हो तो exam का stress या tension होना लाजमी है लेकिन यदि आपने अच्छी-खासी तैयारी की है फिर भी आपको ज्यादा ही टेंशन हो रहा है तो ध्यान देना जरूरी है । अधिकांश बच्चे exam के दिन या उससे एक दिन पहले से ज्यादा nervous हो जाते हैं और घबरा जाते हैं। परीक्षा का भय Exam fear सर पर तांडव करने लगता है और इस situation (स्थिति) में हम जब पेपर देने जाते हैं तो हमारा paper (exam) न चाहते हुए भी खराब जाता है। हम याद किया हुआ भी भूल जाते हैं और कई सवालों के जवाब जानते हुए भी नहीं लिख पाते हैं और इससे हमारा रिजल्ट बुरी तरह प्रभावित होता है।           दोस्तों मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि मैंने भी बचपन में ये situation (स्थिति) झेला है लेकिन यदि तब किसी ने मुझे ये सारे exam टिप्स और ट्रिक्स बताए होते तो शायद मैं बिना डरें अच्छे से paper लिखता और अच्छे मार्क्स लाता । लेकिन दोस्तों मैंने 10th और 12th ke board exam में इन exam tips को अपनाया और काफी हद तक exam anxiety ,nervousn...

स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी ये रोचक कहानी आपको जरूर जाननी चाहिए ।

                 ज्ञान के प्रकाशपुंज, वेदांत दर्शन के विश्व विख्यात ज्ञाता स्वामी विवेकानंद,जिनके जन्म से ये भारतीय भूमि तृप्त हो उठी। एक युवा संन्यासी जिन्होंने भारत की प्रतिष्ठा में एक नवीन अध्याय जोड़ दिया। अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में दिए अपने भाषण से संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति और दर्शन का डंका बजाने वाले स्वामी विवेकानंद हर भारतीय के प्रेरणा स्रोत हैं। अपने अनमोल विचारों से उन्होंने सम्पूर्ण मानवता का कल्याण किया ।उनके जीवन से जुड़ी ये प्रेरणादायी कहानी (motivational story) आपको उनके उच्च व्यक्तित्व, अनमोल विचार और उनकी महानता से अवगत कराएगी।  Motivational story of swami vivekananda in Hindi:-              एक बार की बात है जब स्वामी विवेकानंद जी किसी समारोह के लिए  विदेश  गये हुए थे। तब तक उनकी प्रसिद्धि संपूर्ण विश्व में फैल चुकी थी। उस समारोह में अनेक लोग सम्मिलित हुए थे। समारोह मे उन्होंने बहुत अच्छा भाषण (speech) दिया। उनके भाषण से एक विदेशी महिला इतनी ज्यादा प्...