ज्ञान के प्रकाशपुंज, वेदांत दर्शन के विश्व विख्यात ज्ञाता स्वामी विवेकानंद,जिनके जन्म से ये भारतीय भूमि तृप्त हो उठी। एक युवा संन्यासी जिन्होंने भारत की प्रतिष्ठा में एक नवीन अध्याय जोड़ दिया। अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में दिए अपने भाषण से संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति और दर्शन का डंका बजाने वाले स्वामी विवेकानंद हर भारतीय के प्रेरणा स्रोत हैं। अपने अनमोल विचारों से उन्होंने सम्पूर्ण मानवता का कल्याण किया ।उनके जीवन से जुड़ी ये प्रेरणादायी कहानी (motivational story) आपको उनके उच्च व्यक्तित्व, अनमोल विचार और उनकी महानता से अवगत कराएगी।
Motivational story of swami vivekananda in Hindi:-
एक बार की बात है जब स्वामी विवेकानंद जी किसी समारोह के लिए विदेश गये हुए थे। तब तक उनकी प्रसिद्धि संपूर्ण विश्व में फैल चुकी थी। उस समारोह में अनेक लोग सम्मिलित हुए थे। समारोह मे उन्होंने बहुत अच्छा भाषण (speech) दिया। उनके भाषण से एक विदेशी महिला इतनी ज्यादा प्रभावित हुई कि उनके मन में स्वामी जी के लिए प्रेम उमड़ आया।
वह महिला स्वामी विवेकानंद के पास आयी और उनसे ये बात कही कि "मैं आपसे विवाह (शादी) करना चाहती हूँ ताकि आपके जैसा ही विद्वान और गौरवशाली पुत्र मुझे प्राप्त हो सके। ये बात सुनकर स्वामी जी मुस्कुराए और बोले "ये कैसे सम्भव हो सकता है आप जानती हैं कि मैं एक सन्यासी हूँ और गृहस्थ जीवन का त्याग कर चुका हूँ। आपको मेरे जैसे पुत्र की इच्छा है तो - आप मुझे अपना पुत्र मान लीजिए इससे आपकी इच्छा भी पूरी हो जाएगी और मेरा ब्रह्मचर्य भी नहीं टूटेगा।" यह सुनकर वो महिला स्वामी जी के चरणों में गिर पड़ी और बोली आप धन्य हैं । आप ईश्वर के समान हैं, जो किसी भी परिस्थिति में विचलित नहीं होते, आप जैसे महान ज्ञानी के दर्शन पाकर मैं भी धन्य हो गयी।
इस सच्ची घटना से हमें यही सीख मिलती है कि हर परिस्थिति में हमें नारी का सम्मान करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद नारी के उत्थान के पक्षधर रहे हैं।उनके अनुसार विश्व का कल्याण तभी संभव हो सकेगा जब तक कि महिलाओं के स्थिति में सुधार नहीं होगा किसी पक्षी के लिए एक पंख पर सम्भव नहीं है।
दोस्तों हम भारतीय बड़े भाग्यशाली हैैैं कि स्वामी विवेकानन्द जैसे महान आत्मा का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उनकी कृतियां हमें आज भी लाभान्वित कर रहीं हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें