सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जानिए आचार्य चाणक्य की वो 5 बातें जो आपको आपके लक्ष्य के करीब ले जा सकती है।

Thinkpositive78.blogspot.com

दोस्तों आचार्य चाणक्य के बारे में कौन नहीं जानता। हम सभी जानते हैं कि कैसे अपनी कूटनीतियों के बदौलत उन्होंने अपने शिष्य चन्द्रगुप्त मौर्य को  मगध का राजा बना दिया था। नमस्कार मित्रों स्वागत है आपका अपने ब्लॉग Think positive पर जहाँ आपको मिलेगा Motivation का कड़क डोज। हम जानेंगे चाणक्य की उन नीतियों के बारे मे जिनका पालन करने वालों को किसी तरह की कठिनाइयों का सामना करने में आसानी होती है तो आइए जानते हैं उन नीतियों के बारे में जो आपको कामयाब बना सकती है। 

1) सही लक्ष्य का चयन:

             दोस्तों आचार्य चाणक्य के अनुसार सबसे पहले आपको ये पता करना होगा कि आप जो काम करना चाहते हैं वो आप क्यों करना चाहते हैं उससे आपको क्या लाभ होगा जब इन प्रश्नों का सटीक जवाब आपके पास होगा तो आप अपने काम को ज्यादा आत्म विश्वास और दृढ़ता से करेंगे । और आपको इस बात की जानकारी भी होनी चाहिए कि जो आप करना चाहते हैं उसको पाने के लिए आप कितने आतुर हैं या कितना परिश्रम कर सकते हैं।


2) अपनी क्षमताओं को पहचानने की शक्ति :
            मित्रों आपको अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा हमे पता होना चाहिए कि हम क्या कर सकते हैं हमें वही काम करना चाहिए जिस को हम पूरा करने में सक्षम हों यदि अपनी शक्ति से अधिक काम हाथों में लेंगे तो असफलता ही मिलेगी। इसका एक ही समाधान है कि हम भली-भांति सोच समझकर goal को चुनें। यदि फिर भी आप अपनी शक्ति से अधिक कठिन कार्य चुनते हैं तो उसे पूरा करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।


3) अपने लक्ष्य को गुप्त रखें :
            जब आप अपने लक्ष्य का चुनाव कर ले तब उसे गुप्त रखे अपनी प्लानिंग के बारे में किसी को बताने से बचें क्योंकि अधिकतर लोग आप पर हंसेंगे और आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे और आपको demotivate कर देंगे और इससे आपका ही नुकसान होगा। इससे बेहतर यह होगा कि आप उसे पाने की तैयारी में दिन रात एक कर दें। और उसे प्राप्त करें तब आप की सफलता सभी को अचंभित कर देगी। 
               ये अच्छा हैं दोस्तों एकाएक सफल होकर सभी को आश्चर्य चकित कर दें।


4) अनुशासन :
            दोस्तों सफल होने के लिए आपको अनुशासित होना पड़ेगा। चाणक्य के अनुसार अनुशासनहीन व्यक्ति किसी भी उपलब्धि को प्राप्त करने में असमर्थ है। वह कभी भी अपने goal को नहीं पा सकता है। अनुशासन आपको आपकी कामयाबी की ओर ले जाता है वहीं इसका पालन न करके आप इससे दूर होते जाते हैं।
 
5) क्रोध करने से बचें:
           चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को क्रोध करने से बचना चाहिए। क्रोध इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है क्योंकि क्रोध के समय मनुष्य की सोचने समझने की क्षमता नष्ट हो जाती है और वह कुछ ऐसा कर बैठता है जिसके बाद उसे पछताना पड़ सकता है। अतः पाठकों सफल होना है तो क्रोध करने से बचें क्योंकि यह आपके और आपके goal के बीच बड़ी बाधा बन सकता है।


Gethype


          आचार्य चाणक्य की बातें हमारे लिए बहुत ही प्रेरणादायक हैं। कोई भी व्यक्ति इन बातों को अपने जीवनशैली में अपनाकर अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। इनकी सारी नीतियां मानव जीवन के हित में होती हैं। इनकी बातें यहीं समाप्त नहीं होतीं हम अपने अगले ब्लॉग्स में इनकी और नीतियों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे ।


         दोस्तों आशा करता हूँ कि ये ब्लॉग आपको पसंद आया होगा यदि पसंद आए तो अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें क्योंकि अच्छी बातें share करने से और बढ़ती हैं। आप और किस टॉपिक पर पढ़ना पसंद करेंगें हमें जरूर बतायें। आपके विचार सादर आमंत्रित हैं।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

परीक्षा के दिन ये करें 100% नहीं होगी घबराहट -how to handle exam time stress or nervousness.

How to deal with exam fear Hindi:-        दोस्तों Exam के समय यदि तैयारी पूरी न हो तो exam का stress या tension होना लाजमी है लेकिन यदि आपने अच्छी-खासी तैयारी की है फिर भी आपको ज्यादा ही टेंशन हो रहा है तो ध्यान देना जरूरी है । अधिकांश बच्चे exam के दिन या उससे एक दिन पहले से ज्यादा nervous हो जाते हैं और घबरा जाते हैं। परीक्षा का भय Exam fear सर पर तांडव करने लगता है और इस situation (स्थिति) में हम जब पेपर देने जाते हैं तो हमारा paper (exam) न चाहते हुए भी खराब जाता है। हम याद किया हुआ भी भूल जाते हैं और कई सवालों के जवाब जानते हुए भी नहीं लिख पाते हैं और इससे हमारा रिजल्ट बुरी तरह प्रभावित होता है।           दोस्तों मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि मैंने भी बचपन में ये situation (स्थिति) झेला है लेकिन यदि तब किसी ने मुझे ये सारे exam टिप्स और ट्रिक्स बताए होते तो शायद मैं बिना डरें अच्छे से paper लिखता और अच्छे मार्क्स लाता । लेकिन दोस्तों मैंने 10th और 12th ke board exam में इन exam tips को अपनाया और काफी हद तक exam anxiety ,nervousn...

स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी ये रोचक कहानी आपको जरूर जाननी चाहिए ।

                 ज्ञान के प्रकाशपुंज, वेदांत दर्शन के विश्व विख्यात ज्ञाता स्वामी विवेकानंद,जिनके जन्म से ये भारतीय भूमि तृप्त हो उठी। एक युवा संन्यासी जिन्होंने भारत की प्रतिष्ठा में एक नवीन अध्याय जोड़ दिया। अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में दिए अपने भाषण से संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति और दर्शन का डंका बजाने वाले स्वामी विवेकानंद हर भारतीय के प्रेरणा स्रोत हैं। अपने अनमोल विचारों से उन्होंने सम्पूर्ण मानवता का कल्याण किया ।उनके जीवन से जुड़ी ये प्रेरणादायी कहानी (motivational story) आपको उनके उच्च व्यक्तित्व, अनमोल विचार और उनकी महानता से अवगत कराएगी।  Motivational story of swami vivekananda in Hindi:-              एक बार की बात है जब स्वामी विवेकानंद जी किसी समारोह के लिए  विदेश  गये हुए थे। तब तक उनकी प्रसिद्धि संपूर्ण विश्व में फैल चुकी थी। उस समारोह में अनेक लोग सम्मिलित हुए थे। समारोह मे उन्होंने बहुत अच्छा भाषण (speech) दिया। उनके भाषण से एक विदेशी महिला इतनी ज्यादा प्...

Exam time stress को कैसे कम करें -top 5 tips to handle exam tension.

          Exam Exam Exam आखिर हर साल क्यों आ जाते हैं ये exam? बस कुछ दिन ही बचे है exam को! कहीं मैं फेल तो नहीं हो जाऊँगा? कहीं paper कठिन तो नहीं आयेंगे ? मेरा सिर फटा जा रहा है। कुछ ऐसे ही सवाल exam time में अधिकांश student के मन में उथल पुथल मचा देते हैंl अगर यही सब सवाल आपके भी दिमाग कि दही कर रहे हैं तो आप सही जगह आए हैं दोस्तों! इस आर्टिकल में आपको आपके सवालों का जवाब जरूर मिलेगा। इस article में हम जानेंगे कि exam stress को कैसे दूर किया जा सकता है और कितना! दोस्तों यहाँ हम आपको पाँच tips बता रहे हैं जिनको follow कर आप exam के stress (परीक्षा का टेंशन) से बच सकते हैं।तो चलिए शुरू करते हैं - 1) सकारात्मक सोच रखें -Exam time strategy           अपने मन मे ये बात अच्छी तरह बैठा लें कि परीक्षा के नंबर आपको life में कभी भी पूरी तरह success होने की गारंटी नहीं देते । वो केवल इतना बताते हैं कि आप पढ़ाई में या आप academics में कितने अच्छे हैं। यह आपके जीवन में महत्व तो रखते हैं पर आपकी जिंदगी से ज्यादा नहीं। आपके हाथ में केवल मेहन...