दोस्तों आचार्य चाणक्य के बारे में कौन नहीं जानता। हम सभी जानते हैं कि कैसे अपनी कूटनीतियों के बदौलत उन्होंने अपने शिष्य चन्द्रगुप्त मौर्य को मगध का राजा बना दिया था। नमस्कार मित्रों स्वागत है आपका अपने ब्लॉग Think positive पर जहाँ आपको मिलेगा Motivation का कड़क डोज। हम जानेंगे चाणक्य की उन नीतियों के बारे मे जिनका पालन करने वालों को किसी तरह की कठिनाइयों का सामना करने में आसानी होती है तो आइए जानते हैं उन नीतियों के बारे में जो आपको कामयाब बना सकती है। 1) सही लक्ष्य का चयन: दोस्तों आचार्य चाणक्य के अनुसार सबसे पहले आपको ये पता करना होगा कि आप जो काम करना चाहते हैं वो आप क्यों करना चाहते हैं उससे आपको क्या लाभ होगा जब इन प्रश्नों का सटीक जवाब आपके पास होगा तो आप अपने काम को ज्यादा आत्म विश्वास और दृढ़ता से करेंगे । और आपको इस बात की जानकारी भी होनी चाहिए कि जो आप करना चाहते हैं उसको पाने के लिए आप कितने आतुर हैं या कितना परिश्रम कर सकते हैं। 2) अपनी क्षमताओं को पहचानने की शक्ति : ...